For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मालदीव में भारत से उड़ान पर रोक, भारत में फंसे माइकल हसी, मुश्किल हुई वापसी की राह

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों के चलते मालदीव ने मंगलवार को भारत से हवाई यात्रा पर पाबंदी लगा दी है। ना सिर्फ भारत बल्कि दक्षिण एशिया के देशों को भी वीजा देने पर रोक लगा दी है। यह पाबंदी अनिश्चितकाल के लिए लगाई गई है। मालदीव में लगी इस पाबंदी का असर क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों पर भी पड़ेगा। आईपीएल के खत्म होने के बाद तमाम विदेशी खिलाड़ी पहले ही वापस अपने घर लौट गए हैं और कई खिलाड़ी मालदीव में रुके हैं,यहां से वह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाएंगे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइकल हसी कोरोना संक्रमित होने की वजह से मालदीव नहीं जा पाए थे, ऐसे में भारत से उड़ान पर रोक के बाद हसी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है कि आखिर वह कैसे वापस ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया जाना होगा मुश्किल
माइक हसी का कोरोना टेस्ट आईपीएल के दौरान पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया, जहां वह न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट के साथ इस महामारी से ठीक हो रहे हैं।माना जा रहा था कि हसी मालदीव से अपने साथियों के साथ वापस ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने भारत से उड़ान पर पाबंदी लगा दी है,जिसकी वजह से खिलाड़ी पहले मालदीव गए और इसके बाद 14 दिन तक क्वारेंटीन रहने के बाद वह वापस ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे।

एक रिपोर्ट निगेटिव
माइकल हसी का पहला टेस्ट निगेटिव आ चुका है, लेकिन उन्हें वापस जाने के लिए उनका दूसरा टेस्ट भी निगेटिव होना चाहिए। लेकिन जिस तरह से मालदीव में पाबंदी लग गई है उसके बाद मुश्किल है कि माइक हसी मालदीव जा पाएं और वहां से साथी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट ले सके। रिपोर्ट के अनुसार हसी का दूसरा टेस्ट आज किया जाएगा। जिसका रिजल्ट शुक्रवार को आएगा। सीएसके के सीईओ काशी विश्ननाथन ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि माइक पहले स्वस्थ हो, फिलहाल वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनकी तबीयत ठीक है।

क्या कहना है कि सीएसके का
काशी विश्वनाथन ने कहा कि अघर भारत से मालदीव में उड़ान पर पाबंदी है तो निसंदेह वह बाकी के साथियों के साथ मालदीव से ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो पाएंगे। लेकिन अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। हमे स्थिति का इंतजार करना होगा। पहले उन्हें निगेटिव होने दीजिए।इसके बाद हम स्थिति का आंकलन करेंगे और उसी हिसाब से इंतजाम करेंगे। कोरोना टेस्ट निगेटिव होने के बाद हम तय करेंगे कि माइक हसी भारत में रहेंगे या फिर कोई और विकल्फ तलाशा जाएगा। फिलहाल हमे मालदीव की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।

Story first published: Thursday, May 13, 2021, 14:56 [IST]
Other articles published on May 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+