जाधव की नई फोटो ने लूटी वाहवाही, पंत ने बताया 'क्लास' तो रोहित ने कहा- 'भाई जहर'
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम में केदार जाधव की वापसी वनडे मैचों के लिए हुई है जो काफी चौंकाने वाली भी थी क्योंकि जाधव को बीच विश्व कप में ही साधारण प्रदर्शन के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। माना जा रहा था कि अब इस ऑलराउंडर के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी आसान नहीं होगी लेकिन जाधव ने एक बार फिर से वापसी करी है और उनके पास दमदार प्रदर्शन करके वनडे टीम में जगह स्थापित करने का सुनहरा मौका भी आया है।

जाधव का 'जहर' लुक
जाधव ने हल्के बैंगनी रंग के कुर्ता-पायजामा और गहरे नीले रंग के नेहरू जैकेट में मोटे चश्मे के साथ काफी लोगों को प्रभावित किया है। जिसमें उनकी टीम के साथी रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी शामिल हैं। रोहित ने बड़ा ही मजेदार कमेंट करते हुए जाधव के लुक को 'जहर' करार दिया है। यहां जहर का मतलब एकदम कातिलाना जबरदस्त लुक से है। रोहित जाधव के लिए लिखते हैं- 'जहर भाई जहर।'
2 गेंदबाज, 1 बल्लेबाज को हार्दिक ने बनाया वापसी के लिए आदर्श, बताया कब दिखेंगे मैदान पर

चहल, पंत ने भी किया कमेंट
सोमवार को पब्लिश की गई इस पोस्ट को अब तक सवा लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और विभिन्न टिप्पणियां मिली हैं। पोस्ट पर रोहित के अलावा कमेंट करते हुए ऋषभ पंत भी थे। उन्होंने लिखा "क्लास"।
स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी टिप्पणी की, "कट्टी जहर भैया।"
केदार जाधव आखिरी बार इस साल अगस्त में वेस्ट इंडीज में भारत के लिए खेले थे और अपने समय का आनंद ले रहे है। वह महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले और रणजी ट्रॉफी 2019-20 सत्र के लिए महाराष्ट्र टीम का हिस्सा हैं।

15 दिसंबर से ODI सीरीज का हिस्सा बनेंगे जाधव
दूसरी ओर, रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाले भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रोहित को अभी तक हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में पहले दो टी 20 आई में 15 और 8 रन बनाने के बाद आने वाले तीसरे टी 20 मैच में प्रदर्शन करना बाकी है।
भारत ने हैदराबाद में जीतने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी 20 आई मुकाबला तिरुवनंतपुरम में हारा था। तीसरा और अंतिम T20I बुधवार को मुंबई में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
