For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, आंतक के डर से लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान जैसे बदनाम हो चुके देश में हर कोई अपना कदम रखने से कतराता है। वजह है वहां किसी प्रकार की सुरक्षा ना मिलना। यही सोच अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान का दाैरा करने से साफ-साफ मना कर दिया है। श्रीलंका को पाकिस्तान में सितंबर-अक्तूबर के बीच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है लेकिन इसके पहले ही पाकिस्तान को फिर शर्मसार होना पड़ा।

पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों में टी20 इंटरनैशनल टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे को रद्द करने या स्थगित करने का फैसला अभी नहीं किया है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई बोर्ड ने बताया कि शुरुआती टीम में शामिल खिलाड़ियों को 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 वनडे व इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई थी। लेकिन 10 खिलाड़ियों ने इससे हटने का फैसला किया है।

श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने हाल ही में कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। जिन 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना किया है वो हैं- लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज के अलावा, निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

वहीं, इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान बोर्ड ने कहा कि दौरा खत्म नहीं हुआ है। हम श्रीलंकाई खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि साल 2009 में जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तब वहां उस पर आतंकवादी हमला हुआ था। बड़ी मुश्किल से श्रीलंकाई खिलाड़ी इस हमले में बचाए जा सके थे। इस आतंकी हमले में श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी घायल भी हुए थे।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 14:32 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+