युवराज ने चुपके से दिया 'सरप्राइज' तो हेजल बोलीं- कभी नहीं भूल पाऊंगी ये दिन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच 28 फरवरी को 32 साल की हो गई हैं। इस दाैरान उनका बर्थडे खास बनाने के लिए युवराज ने हेजल को बिना बताए कई तैयारियां कर लीं, जिसकी हेजल को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने लेट नाइट पार्टी होस्ट कर हेजल को सरप्राइज दिया, जिसमें कई अन्य बड़ी हस्तियां भी शामिल रहीं। हेजल ने अपने 32वें बर्थडे को अबतक का सबसे बेस्ट बर्थडे बताया है।
|
हेजल के लिए ना भूला पाने वाला दिन
हेजल ने बताया, ''युवराज ने पार्टी के बारे में उन्हें भनक तक नहीं लगने दी थी। सभी क्लोज फ्रेंड्स को युवराज ने ही इनवाइट किया और तैयारियां भी हेजल से छुप-छुप कर की थीं। यह दिन मेरे लिए कभी ना भूला पाने वाला दिन है।'' युवराज सिंह ने भी अपने सोशल हैंडल पर सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। हेजल चैरी रेड कलर का केक काटतीं दिख रही हैं। फोटोज में शैम्पेन की बोतल भी दिखाई दे रही है और युवराज पत्नी हेजल को चियरअप करते नजर आ रहे हैं।

क्लोज फ्रेंड नहीं आ सकी
पार्टी में हेजल की क्रिकेटर आशीष नेहरा के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। नेहरा, हेजल को केक लगाकर उनका चेहरा बिगाड़ते दिखे। वहीं हेजल भी उन्हें रिटर्न केक लगाकर बदला लेती नजर आईं। इनके अलावा टर्बनेटर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ इस खास माैके पर माैजूद रहे। पार्टी में एक्टर आशीष चौधरी, टीवी प्रिजेंटर गौरव कपूर, क्रिकेटर जहीर खान भी शामिल थे। हालांकि हेजल की क्लोज फ्रेंड सागरिका घाटगे पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं।

ढाई साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि युवराद-हेजल ने कई समय तक एक-दूसरे को डेट किया फिर सोशल मीडिया पर चर्चे होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने शादी 30 नवंबर, 2016 को की थी। दोनों की शादी को करीब ढाई साल हो रहा है। शादी के दो साल बाद भी कपल के चेहरे पर एक दूसरे को लेकर लव एट फर्स्ट साइट वाला चार्म रहता है। युवराज की हेजल से पहली मुलाकात एक क्लब में ही हुई थी। युवराज ने उनपर इंप्रेशन जमाने के लिए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं लेकिन हेजल ने फिर भी ध्यान नहीं दिया क्योंकि उन्हें क्रिकेट पसंद नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे हेजल युवराज के नजदीक आने लगी तो उन्हें क्रिकेट की समझ लगने लगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
