BCCI सूत्रों ने बताया विश्व कप में पाकिस्तान के बहिष्कार पर क्या फैसला सुनाएगा ICC
नई दिल्ली। पुलवामा पर हुए आंतकी हमले के बाद बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को एक पत्र लिखा गया था। पत्र में बीसीसीआई ने आंतक समर्थक देशों का बहिष्कार करने की मांग करते हुए भारत के खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बारे में आईसीसी को अवगत कराया था। अब आईसीसी बीसीसीआई के सुरक्षा संदेह को दूर कर सकता है।
इस बात के पूरे आसार हैं कि आईसीसी बुधवार को दुबई में होने वाली मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) बैठक के दौरान आगामी विश्व कप में सुरक्षा को लेकर भारत के संदेहों को दूर करने की कोशिश करेगी। हालांकि भारत ने अपने पत्र में सीधे तौर पर पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया था लेकिन उसका इशारा उसी ओर था। इसके बावजूद इस बात की कोई संभावना नहीं है कि आईसीसी की इस बैठक में विश्व कप से पाक को बाहर करने संबंधी कोई प्रस्ताव पेश किया जाएगा या उस पर किसी तरह की कोई चर्चा होगी। गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत को पाक के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाले मैच का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है।
आईसीसी की तिमाही बैठक बुधवार को दुबई में मुख्य कार्यकारियों (सीईसी) की बैठक के साथ शुरू होगी, जहां बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के पत्र पर चर्चा होगी। इस दौरार आईसीसी के कामकाज की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि आईसीसी विश्व कप के लिए गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देगी। इस बात का भी पता चला है कि आईसीसी के पाकिस्तान का बहिष्कार करने पर चर्चा करने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह विकल्प नहीं है। आईसीसी की कई बैठकों का हिस्सा रहे अधिकारी ने कहा कि आईसीसी किसी देश को अन्य सदस्य देश से संबंध तोड़ने के लिए कहने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसा करना सही नहीं होगा क्योंकि यह कूटनीतिक मामला है जिससे सरकारी स्तर पर ही निपटना सही होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
