IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद पिच क्यूरेटर पर भड़के रिकी पोंटिंग, जानिए क्या कहा
नई दिल्लीः आईपीएल सीजन के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यह पांच मैचों में तीसरी हार रही, जिसपर दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपना गुस्सा कोटला मैदान के पिच क्यूरेटर पर गुस्सा जाहिर किया। पोंटिंग का कहना है कि जैसे हमें बताया गया था पिच बिल्कुल उसके विपरीत थी जिसके कारण हम मैच हार गए।
पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि इस पिच पर हैदराबाद ने काफी समझदारी से गेंदबाजी की। यह कहना सही होगा कि इस विकेट ने हमें काफी हैरान किया। उन्होंने कहा कि जो इनपुट ग्राउंड मैन द्वारा दी गई थी, पिच ने ठीक उसके विपरीत खेल दिखाया। वास्तव में, पिच ने हमें काफी चौकाया। मैच से पहले ग्राउंड मैन से बात करते हुए लगा कि आज की पिच सबसे अच्छा खेलगी, लेकिन यह सबसे खराब निकली। आप ने देखा कि पिच पर कितना कम उछाल था और पिच धीमा भी थी। उनके अनुसार, पिच बिल्कुल ही हैदराबाद के अनकूल थी, उनके पास अच्छे स्पिनर और सीमर्स थे जो धीमी गेंद फेंक रहे थे। जब गेंद बल्ले पर स्लो आती है, तो उसे हिट करना मुश्किल होता है।
बता दें कि फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हैदराबाद की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम मात्र 129 रन ही बना पाई और इस लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब दिल्ली का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है, जबकि हैदराबाज को 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
