आईपीएल : मुंबई ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में अपने पूरे दमखम के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस की टीम हालांकि अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी लेकिन इस मैच में कप्तान सचिन ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था। सचिन की टीम अंक तालिका में जहां शीर्ष पर रही वहीं रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।
उधर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी भी पूरे फार्म में चल रहे हैं। जैक्स कालिस, केविन पीटरसन, रॉस टेलर, राबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ियों से सजी टीम पूरे लय में दिखाई दे रही है। बैंगलोर की टीम पिछली बार फाइनल में डेक्कन चार्जर्स से हार के बाद खिताब से वंचित रह गई थी। स्टार गेंदबाज अनिल कुंबले की अगुवाई वाली यह टीम इस बार फाइनल में पहुंचकर खिताब पर कब्जा करना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications