ट्वेंटी-20 विश्व कप : शनिवार को भिड़ेंगी दो हारी हुई टीमें
दोनों टीमों का प्रयास जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने के अपनी संभावना को बनाए रखना होगा। इस लिहाज से दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श करेंगी। ऐसे में किंग्सटन ओवल में दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा।
न्यूजीलैंड को अपने पहले सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 13 रन से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों छह विकेट से करारी शिकस्त मिली थी।
ग्रुप स्तर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के प्रदर्शन में काफी अंतर रहा था। पाकिस्तान ने ग्रुप-ए में जहां एक जीत हासिल की थी वहीं न्यूजीलैंड ने ग्रुप-बी में दो जीत के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
पाकिस्तान को अपने ग्रुप की सबसे कमजोर टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन वह आस्ट्रेलिया के हाथों हार गया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अपने ग्रुप की शक्तिशाली टीम श्रीलंका के साथ-साथ जिंबाब्वे को भी पराजित किया था।
शनिवार के मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि इस विश्व कप में वह सिर्फ एक मैच में हारी लेकिन पाकिस्तान को तीन में से दो मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। वैसे भी उसका अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है, जिसे हराना उसके लिए टेढ़ी खीर हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications