For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मैन ऑफ द सीरीज' डेविड वार्नर की पत्नी ने उड़ाया पति के आलोचकों का मजाक

नई दिल्लीः डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिश वार्नर ने उन सभी लोगों का मजाक उड़ाया है जिन्होंने उनके पति को कुछ दिन पहले एक खत्म प्लेयर घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आईपीएल 2021 में अपनी घोर बेज्जती सह चुके वार्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार अंदाज में वापसी की और 289 रन बनाकर इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज बन गए। उनका औसत 46.16 और स्ट्राइक रेट 146.70 का रहा। वार्नर ने तीन अर्धशतक लगाए और नाबाद 89 रन उनका टॉप स्कोर था।

कैंडिश पति की इस सफलता पर फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर वार्नर के आलोचकों पर तंज कसा और वार्नर को नीचे दिखाने वाले लोगों के शब्दों को ही दोहराया जो इस प्रकार थे- ऑउट ऑफ फॉर्म, उम्रदराज और धीमा।

इसके बाद कैंडिश सरप्राइज वाली इमोजी बनाती हैं और फिर खिलखिलाकर हंसने वाली इमोजी बनाती हैं। इसके बाद वे वार्नर को बधाई देती हैं।

यह भी कमाल की बात है जिस केन विलियमसन ने वार्नर से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ली थी उन्हीं की न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविड वार्नर फाइनल में टूट पड़े और यहां भी 38 गेंदों पर 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसने ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करने की ओर प्रेरित किया।

वार्नर ने बताया है कि उन्होंने अपने बेसिक्स पर काम किया जिसके चलते उनको यह प्रदर्शन मिला है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि, मैं हमेशा अच्छा महसूस करता हूं। दो अभ्यास मैचों में बैटिंग करने का मुझे ज्यादा टाइम नहीं मिला। लेकिन मेरे लिए ये वापस अपने बेसिक्स पर लौटने की तरह से था। मैं हार्ड सिंथेटिक्स विकेट पर गया और गेंद पर हिट करने की कोशिश की। एक दशक पहले इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल का हिस्सा होने मुझे आज भी दर्द देता है (ऑस्ट्रेलिया वह मैच हार गया था)।

वार्नर ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि, यह लड़के बेहतरीन हैं। सपोर्ट स्टॉफ बढ़िया है, टीम शानदार है, ऑस्ट्रेलिया में हमारे लिए शानदार समर्थन है। हम चाहते थे कि सभी के लिए एक बढ़िया मैच देखने को मिले। जब स्कोरबार्ड पर अच्छा स्कोर हुआ तो थोड़े नर्वस हो गए थे। खिलाड़ियों को वापसी करते हुए देखना बहुत अच्छा था।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 11:41 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+