For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट सीरीज जीत के हीरो रहे पुजारा ने बताया क्या है उनकी प्राथमिकता

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे चेतेश्वर पुजारा ने इस जीत को सभी खिलाड़ियो के लिए शानदार अहसास बताया है। पुजारा ने इस सीरीज की कुल 7 पारियों में तीन शतकों के साथ 521 रन बनाए। वे सिडनी टेस्ट में मैन ऑफ द मैच भी रहे। मैच के बाद पुजारा ने कहा, 'यह हम सबके लिए शानदार अहसास है। हमने विदेशों में सीरीज जीतने के लिए कड़ी मेहनत की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना कभी आसान नहीं रहा। मैं जिन भारतीय टीमों का हिस्सा रहा उनमें यह सर्वश्रेष्ठ है। मैं टीम के सभी साथियों को बधाई देता हूं।'

पुजारा ने गेंदबाजी आक्रमण की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम चार गेंदबाजों के साथ खेले और 20 विकेट लेना आसान नहीं है। इसलिए श्रेय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को जाता है।' टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म के बारे में पुजारा ने कहा, 'मैं अपने योगदान से वास्तव में बहुत खुश हूं। एक बल्लेबाज के रूप में मैंने तेजी और उछाल से सामंजस्य बैठाया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में खेलने से मुझे अपनी तकनीक में सुधार करने में मदद मिली। मेरे लिहाज से यह सब तैयारियों से जुड़ा है और मैं अच्छी तरह से तैयार था।'

वहीं, अब भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं स्वदेश में कुछ प्रथम श्रेणी मैचों और आईपीएल के दौरान काउंटी क्रिकेट में खेलूंगा। अगली टेस्ट सीरीज छह-सात महीने बाद है और इससे मुझे तैयारियों के लिए कुछ समय मिलेगा। मैं सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलना चाहता हूं पर टेस्ट क्रिकेट मेरी प्राथमिकता है और यह हमेशा रहेगा।'

Story first published: Monday, January 7, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+