Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकती है टेस्ट सीरीज, जानिए कब और कहां होंगे मैच

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सभी खेल ठप पड़े हुए हैं लेकिन अब धीरे-धीरे इसे शुरू करने कोशिश की जा रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना टेस्ट समर इस साल के अंत से शुरू करने की तैयारी में है। भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में इकलौता टेस्ट मैच खेलेगा। कोरोना वायरस के चलते मार्च के बाद से क्रिकेट पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है। इस महामारी से बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 21 से 25 नवंबर के बीच खेला जाएगा, पर्थ में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 3 दिसंबर से खेला जाना है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 11 से 15 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाना है। यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा, जबकि आखिरी टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी को सिडनी में खेला जाना है।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछली टेस्ट सीरीज जीती। भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी। भारत की नजर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाए रखने की होगी। ऑस्ट्रेलिया की मेंस और विमेंस टीम का 2020-21 समर इंटरनेशनल शेड्यूल की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+