Champions Trophy 2017: मैनचेस्टर बम धमाकों के बाद बीसीसीआई ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली। सोमवार रात हुए मैनचेस्टर बम धमाकों के बाद बीसीसीआई ने आज सुबह आपात बैठक बुलाई, ये बैठक खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर थी क्योंकि टीम इंडिया को कल रात चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लंदन के लिए उड़ान भरनी है।

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने इस मामले में आईसीसी को एक पत्र भी लिखा है, हालांकि इस बारे में अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा है कि ब्रिटेन दौरे के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे और इसके लिए किसी को परेशान होने की जरूरत रही, बीसीसीआई इस बारे में सक्रिय है।

मैनचेस्टर में सोमवार रात आतंकी हमला हुआ

ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में सोमवार रात आतंकी हमला हुआ, इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। जहां ये हमला हुआ वहां अमेरिकी पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट चल रहा था।

चैंपियस ट्राफी की शुरुआत एक जून से

गौरतलब है कि चैंपियस ट्राफी की शुरुआत एक जून से होगी लेकिन भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान से खेलेगी, इसके अलावा टीम इंडिया को दो वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के पहुंचने के पहले ही बीसीसीआई इस बारे में आईसीसी से बात करेगी।

Story first published: Tuesday, May 23, 2017, 16:43 [IST]
Other articles published on May 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+