Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : डेक्कन ने दिल्ली को ़11 रनों से हराया (लीड-4)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयर डेविल्स ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी।

दिल्ली की ओर से पॉल कोलिंगवुड 51 और मिथुन मन्हास ने 23 रनों का योगदान दिया। कोलिंगवुड ने 42 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले सात ओवर के खेल में 39 रन के कुल योग पर उसके चार विकेट गिर गए। दिल्ली का पहला विकेट वार्नर (5) के रूप में दूसरे ओवर में गिरा। वीरेंद्र सहवाग तीसरे ओवर में आठ रन बनाकर आउट हुए। दिलशान चौथे ओवर में 11 रन, गौतम गंभीर सातवें ओवर में 4 रन बनाकर आउट हुए।

मिथुन मन्हास 12वें ओवर में 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 13वें ओवर में एक रन बनाकर आउट हुए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। डेक्कन की ओर से एंड्रयू सायमंड्स ने 54 और मोनीष मिश्रा ने 25 रनों की पारी खेली। एंड्रयू सायमंड्स ने 30 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

डेक्कन का पहला विकेट एडम गिलक्रिस्ट के रूप में दूसरे ओवर में गिरा। वह 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। टी. सुमन पांचवें ओवर में पांच रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 32 रन था।

डेक्कन का तीसरा विकेट 47 के कुल योग पर रोहित शर्मा का गिरा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। नौवें ओवर में मोनीष मिश्रा 25 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया।

मिचेल मार्श 13, चामिंडा वास तीन, राहुल शर्मा 14 और सुमंथ ने नाबाद सात रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+