जब एक मैच में भारत की दोनों टीमों ने फेंकी 136 वाइड बॉल
नई दिल्ली। क्रिकेट में आए दिन कई ऐसे रिकॉर्ड बनते हैं जिन्हें जानकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। एक ऐसा ही रिकॉर्ड बना मणिपुर और नगालैंड की टीमों के बीच। धनबाद में बुधवार को खेले गये महिला अंडर-19 वनडे मैच में 136 वाइड फेंकी गई।

मणिपुर की टीम ने 94 वाइड गेंदे फेंकी
बीसीसीआई के पूर्वोत्तर-बिहार अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता के तहत खेले गये इस मैच में मणिपुर की टीम ने 94 वाइड गेंदे फेंकी। हालांकि दूसरी टीम नगालैंड ने 42 वाइड फेंकी। कम वाइड गेंदें फेंकने वाली नगालैंड की महिला टीम ने 117 रन से मैच जीत कर चार अंक प्राप्त किये।

नगालैंड की टीम 38 ओवर में 215 रन पर आल आउट हो गई
नगालैंड की टीम 38 ओवर में 215 रन पर आल आउट हो गई। कुल मिलाकर बल्ले से टीम ने मात्र 121 रन ही बनाए। बाकी के 94 रन वाइड से आए। बल्लेबाजों की बात करें तो मुस्कान (54) और पोरी (24) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी। वहीं मणिपुर की टीम की गेंदबाजी की बात करें तो उसने 15.4 ओवर की एक्स्ट्रा गेंदबाजी की।

टीम के स्कोर में वाइड का योगदान 42 रन का रहा
जवाब में मणिपुर की टीम 27.3 ओवर में महज 98 रन पर सिमट गई। सीतेरनि (17) और रोनिबाला (24) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी जबकि टीम के स्कोर में वाइड का योगदान 42 रन का रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
