For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मनीष पांडे ने ठोका तूफानी शतक, खूब लगे चाैके-छक्के

नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के राउंड 4 के ग्रुप 'ए' मुकाबले में मंगलवार कर्नाटक और सर्विसेस के बीच मैच हुआ। इस मैच में कर्नाटक ने 80 रनों से बाजी मारी, लेकिन जिस बल्लेबाज ने सबको हैरान किया वो थे मनीष पांडे, जिन्होंने ताबड़तोड़ शतक लगाते हुए सर्विसेस की नींद उड़ाकर रख दी। कर्नाटक की कप्तानी कर रहे मनीष ने 238.89 की स्ट्राईक रेट से 54 गेंदों में 129 रन जड़ दिए।

खूब लगाए चाैके-छक्के

खूब लगाए चाैके-छक्के

सर्विसेस ने टाॅस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया लेकिन ये फैसला गलत ठहर गया। हालांकि सर्विसेस ने पहले ही ओवर में रोहन कदम(4) का शिकार कर लिया, लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पादिक्कल ने 167 रनों की साझेदारी करते हुए सर्विसेस की धज्जियां उड़ा दीं। मनीष अंत तक डटे रहे। उनकी पारी में 12 चाैकों के साथ-साथ 10 छक्के भी शामिल रहे।

बना बड़ा स्कोर

बना बड़ा स्कोर

मनीष की इस तूफानी शतकीय पारी की बदाैलत कर्नाटक का स्कोर 3 विकेट पर 20 ओवर में 250 रनों तक पहुंचा गया। मनीष के अलावा ओपनर देवदत पड्डिकल ने भी 43 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। जवाब में सर्विसेस की टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 170 रन ही बना सकी। बता दें कि मनीष टी20 में दूसरी बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में 147 रनों के साथ नंबर 1 पर श्रेयस अय्यर हैं। वहीं पांडे ने 129 रनों की पारी के साथ ऋद्धिमान साहा (129), ऋषभ पंत(128*) और मुरली विजय (127) को पीछे छोड़ दिया।

विजय हजारे ट्राॅफी में मचाया था धमाल

विजय हजारे ट्राॅफी में मचाया था धमाल

मनीष ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपने बल्ले से धमाल मचाया था। पांडे ने 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 9 पारियों में 525 रन ठोके थे, जिसमें उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक थे। पांडे ने कुल 22 छक्के लगाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 रन था। मनीष पांडे की फॉर्म देखते हुए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्हें आखिरी मैच में ही टीम में जगह मिली। इस मैच में मनीष ने 13 गेंदों में 22 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 16:27 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+