Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सालों बाद ऑस्ट्रेलिया को हॉकी में हराया

अज़लन शाह हॉकी कप में सोमवार को ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत ने विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को 4-3 से हरा दिया.

वर्ष 2003 के बाद भारत की आस्ट्रेलिया पर ये पहली जीत है.

तुशार खांडेकर ने 19वें और 32वें मिनट में दो गोल किए जबकि कप्तान राजपाल सिंह ने 21वें और शिवेंद्र सिंह ने 61वें मिनट में गोल किए.

आस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेंट मिल्टन ने 38वें मिनट में, क्रिस्टोफ़र सिरिएलो ने 40वें मिनट में और मार्क पीटरसन ने 70वें मिनट में भारत पर गोल दागे.

सोमवार की जीत के बाद टूर्नामेंट में भारत ही एकमात्र टीम है जिसने अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है.

इस टूर्नामेंट में सात देश भाग ले रहे हैं.

दस अंकों के साथ भारत अंक तालिका में सबसे ऊपर है. आस्ट्रेलिया के छह अंक हैं.

भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा कर रहा है.

हाफ़ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था. दोनो ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना आई हैं.

पहला हाफ

पहला हाफ़ भारत के नाम रहा और भारतीय खिलाड़ियों ने छोटे पास और अच्छी स्टिकवर्क के चलते आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा.

भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और आस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड खिलाड़ियों को आगे बढ़ने नहीं दिया.

राजपाल, मनदीप, अंटील और शिवेंद्र ने उन्हें आगे बढ़ने की जगह नहीं दी.

हालांकि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ़ में गोल दागे और वापसी करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो सफ़ल नहीं हो सके.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+