Indore ODI, India vs Australia: मनीष पांडे का ये शानदार कैच देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शक आज उस समय दांतो तले उंगलियां दबा ली जब मनीष पांडे ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब का दर्शनीय कैच लपका। इस कैच को लेने के बाद काफी देर तक स्टेडियम में मनीष पांडे का नाम गूंजता रहा।
Indore ODI, India vs Australia
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 48वें ओवर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छह रन के लिए उठा कर बाउंड्री की तरफ मारा। सभी को लगा कि यह छह रन जा रहा है लेकिन तभी मनीष पांडे ने हवा में उछल कर गेंद को पकड़ लिया पर वो उछलने के दौरान खुद भी बाउंड्री पार कर गए थे।
ये भी पढ़ें- INDvsAUS: भारत ने कंगारुओं को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
मनीष पांडे ने यहां सूझ बूझ से काम लेते हुए हवा में ही उछलने के दौरान गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दिया और वो खुद बाउंड्री पार कर गए थे। इसके बाद मनीष पांडे फुर्ती से फिर से बाउंड्री के अंदर आए और गेंद को जमीन पर गिरने से ही पहले उसे लपक लिया। यह कैच देखकर दर्शकों के साथ मैदान पर मौजूद अंपायर भी हैरान रह गए और उन्होंने खर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया। थर्ड अंपायर ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट करार दिया जिसके बाद पूरा स्टेडियम मनीष पांडे के नाम से गूंज उठा।
देखें वीडियो-
— Virat Kohli (@Cricvids1) September 24, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
