For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धुआंधार पारी खेलने पर मनीष पांडे बोले- ऐसी पारी का लंबे समय से था इंतजार

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने पारी के दो विकेट जल्दी खो दिए। उसके बाद, बल्लेबाज मनीष पांडे ने विस्फोटक खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने कहा, "मैं ऐसी ही पारी का इंतजार कर रहा था।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेज गेंदबाज आर्चर तीसरे ओवर की गेंदबाजी करते, तो वे सावधानी से खेलते।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, पांडे ने कहा, "मध्य क्रम को लेकर हमारी टीम में बहुत चर्चा हुई। अच्छा प्रदर्शन करने का यह सही समय था। मैंने मैच से पहले लक्ष्मण सर और कोच से बात की थी। मैं बहुत ज्यादा सोचना नहीं चाहता था मैं सटीक शॉट खेलना चाहता था। हमने पारी की शुरुआत में दो महत्वपूर्ण बल्लेबाज खो दिए। हमारे पास टीम को मैच जीतने में मदद करने का मौका था। मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था। अगर जोफ्रा आर्चर तीसरा ओवर फेंकते, तो हम उन्हें सावधानी से खेलते। हमने दो स्पिनरों और एक भारतीय तेज गेंदबाज को निशाना बनाने की योजना बनाई।"

बता दें कि राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 155 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा था। जवाब में हैदराबाद ने महज 16 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। वार्नर 4 रन बनाकर चलते बने तो जोनी बेयरस्टो 10 रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए मनीष पांडे ने 47 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके तो 8 छक्के शामिल रहे। विजय शंकर ने 51 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। दोनों ने 140 रनों की साझेदारी करते हुए महज 18.1 ओवर में टीम को 8 विकेट रहते जीत दिला दी।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 14:16 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+