Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से बरामद हुआ अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर एमिलियानो साला का शव

नई दिल्ली। ब्रिटेन के जांचकर्ताओं को एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में बॉडी मिली है। इस शव की पहचान फुटबॉलर एमिलियानो सला के रूप में की गई है। बता दें कि यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर इंग्लिश चैनल में जा गिरा था। एमिलियानो सला अर्जेंटीना के स्ट्राइकर थे। उनका शव सबसे पहले बचावकर्ताओं के एक समूह को रविवार को मिला था। यह विमान ग्वेर्नसे के ब्रिटिश द्वीप के पास लापता हो गया था।

विमान का पता बुधवार को लगा लिया गया और कोरोनर्स द्वारा औपचारिक पहचान के लिए गुरुवार को दक्षिणी इंग्लैंड के पोर्टलैंड के इस्ले लाया गया था। फिर यहां पर इसकी जांच की गई। पोर्टलैंड पोर्ट पर जो शव पहचान में लाया गया वो अततः पेशेवर फुटबॉलर एमिलियानो सला के रूप में पहचाना गया। ये शव को हासिल करने वाली काउंटी डोर्सेट की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फुटबॉलर के परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही विमान के पायलेट के डेविड इब्बॉट्सन के परिवार को भी अपडेट दे दिया गया है।

इस विमान में सेला के अलावा सिर्फ पायलट था। सेला अपने नए क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी से जुड़ने के लिए 21 जनवरी को फ्रांस से हल्के विमान में रवाना हुए थे जिसका चैनल आइलैंड के समीप संपर्क टूट गया था। इससे पहले साला के पिता को रविवार को खबर मिली की उस विमान का मलबा मिल गया है, जिसमें उनके बेटे की मौत हुई थी। प्रोग्रेसो में जब क्रोनिका टीवी ने होरासियो साला से उनके घर पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा। यह बुरा सपना है।'

Story first published: Friday, February 8, 2019, 9:58 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+