'मन की बात' : PM मोदी ने क्यों किया FIFA under-17 World Cup का जिक्र?

नई दिल्ली। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी में अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में फीफा अंडर-17 विश्व कप का जिक्र किया। मोदी ने 6 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में शुरू हो रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप को युवा पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर बताया है इसलिए मुझे विश्वास है कि चारों तरफ़ फुटबाल की गूंज सुनाई देगी, इससे हर पीढ़ी की फुटबाल में रूचि बढ़ेगी ।

मन की बात में इन मुद्दों पर बोले PM मोदी

उन्होंने देश की जनता से आह्वान किया कि पूरा विश्व जब भारत की धरती पर खेलने के लिए आ रहा है तो हम भी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें।

फीफा अंडर-17

  • भारत में फुटबॉल का अंडर 17 वर्ल्डकप का आगाज 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।
  • ये आयोजन देश के छह शहरों में आयोजित होगा।
  • इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • भारत में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है।
  • वैसे ये आयोजन मोदी सरकार के कार्यकाल का भी सबसे बड़ा आयोजन है।
  • इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के साथ छह अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • एशिया में वर्ल्ड कप का आयोजन किसी भी अन्य महाद्वीप से अधिक बार हुआ है।
  • यह (भारत में पहली बार) पांचवीं बार है जब एशिया में इसका आयोजन हो रहा है।
  • इससे पहले चीन (1985), जापान (1993), दक्षिण कोरिया (2007) और संयुक्त अरब अमीरात (2013) में इसका आयोजन हुआ है।
  • फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में सबसे सफल टीम नाइजीरिया है जिसने इस खिताब को पांच बार (1985, 1993, 2007, 2013, 2015) अपने नाम किया है।
  • वह तीन बार (1987, 2001, 2009) इसकी उपविजेता भी रही है।
  • हालांकि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम क्वॉलीफाई नहीं कर पाई।

Story first published: Sunday, September 24, 2017, 13:30 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+