मैक्ग्राथ को अपना प्रेरणस्रोत मानते हैं मोर्कल
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने मोर्कल के हवाले से लिखा है कि मैक्ग्राथ से प्रेरणा पाकर ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी को असरदार बनाने के लिए मेहनत की है और इस वजह से उनमें आत्मविश्वास का संचार भी हुआ है।
बकौल मोर्कल, "मैक्ग्राथ ने जिस तरह वर्षो तक अनुशासित गेंदबाजी की है, उससे कोई भी नया खिलाड़ी प्रेरणा ले सकता है। ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी कराने के मामले में उनका कोई सानी नहीं था। मैं उन्हें दुनिया का महानतम गेंदबाज मानता हूं और हर वक्त उनसे प्रेरणा हासिल करता हूं।"
मोर्कल के मुताबिक युवा अवस्था से ही वे मैक्ग्राथ के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटा था, तभी से मैं मैक्ग्राथ की गेंदबाजी का प्रशंसक हूं। आज भी उनके प्रति मेरा आकर्षण खत्म नहीं हुआ है। वे मेरे रोल-मॉडल रहे हैं। मैं उनके गेंदबाजी के संबंध में टिप्स लेना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications