Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Preview- IPL का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच

हैदराबाद। आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का एक दूसरे से मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें 5 अप्रैल को एक दूसरे से भिड़ंगी। लेकन इस मैच से पहले आरसीबी के सामने सबसे बड़ी दिक्कत है उसके कई चोटिल खिलाड़ी। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली कंधे की चोट के चलते मैच से दूर रह सकते हैं, वहीं पीठ की समस्या की वजह से एबी डिविलयर्स भी टीम के लिए बड़ी मुश्किल हैं।



शेन वाटसन आरसीबी के कप्तान
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि टीम के अन्य बल्लेबाज सरफराज खान भी पूरे सीजन से चोट के कारण बाहर हैं, वह प्रैक्टिस मैच के दौरान घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है। माना जा रहा था कि सरफराज खान क्रिस गेल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि विराट कोहली पहले ही कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। कोहली की जगह टीम ने शेन वाटसन को तत्कालीन कप्तान की जिम्मेदारी दी है।

गेल और वाटसन पर अहम जिम्मेदारी
तमाम खिलाड़ी के घायल होने के बावजूद भी आरसीबी क्रिस गेल और वाटसन पर भरोसा कर सकती है, वहीं इनके अलावा टीम के पास केदार जाधव मौजूद हैं जोकि केएल राहुल की जगह टीम में लेंगे। वहीं टीम के लिए सैमुअल बद्री, एडम मिलन, अंकित चौधरी अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी और ऑलराउंडर पवन नेगी टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

वार्नर के के कंधों पर हैदराबाद की टीम
वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम के पास पिछले साल की ही टीम है जिसने आईपीएल-9 खिताब अपने नाम किया था। टीम के कप्तान डेविड वार्नर अब भी टीम के सबसे अहम और मैच जिताउ खिलाड़ी हैं। हालांकि हाल के मैचों में वार्नर कुछ खास नहीं कर सकते थे लेकिन माना जा रहा है कि पिछली बार की ही तरह वह इस बार भी टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित होंगे। वार्नर शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं, देवधर ट्राफी में धवन का प्रदर्शन टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ये 5 क्रिकेटर क्‍या आईपीएल के जरिए कर पाएंगे टीम इंडिया में वापसी

हैदराबाद के पास है स्टार खिलाड़ी
इसके अलावा हैदराबाद की टीम में युवराज सिंह भी मौजूद हैं जोकि टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाजी को धार देंगे, मॉइजेज हेनरीक, केन विलियंमसन, नमन ओझा, दीपक हुडा, विजय शंकर टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती देंगे। हैदराबाद की गेंदबाजी की कमान मुख्य रुप से मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार के हाथ में होगी। जबकि बरिंदर सरन मैच में काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आरसीबी
शेन वाटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक

सनराईजर्स हैदराबाद
डेविड वार्नर, तन्मय अग्रवाल, रिकी भूई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेदी, मोइजेज हेनरीक, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लॉलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, रशीद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरन, प्रवीन तांब्रे, केन विलियंमसन, युवराज सिंह

मैच- शाम 8 बजे खेला जाएग, इसका प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी मैक्स पर होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+