IPL 2017: तब विराट को अनुष्का नहीं ये एक्ट्रेस लगती थी क्यूट...सामने आया पुराना वीडियो
नई दिल्ली। विराट कोहली के चाहने वाले उनका आईपीएल में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वैसे उनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि कोहली ने ऐलान कर दिया है कि अगर सब ठीक रहा तो वो 14 अप्रैल वाले मैच में मैदान पर होंगे।
लेकिन इसी बीच कोहली का एक बहुत पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने अपने से जुड़े कई राज लोगों के सामने खेले हैं। आज अनुष्का शर्मा के साथ इश्क फरमाने वाले कोहली को कभी जेनेलिया डिसूजा काफी क्यूट लगती थी।
विराट ने जेनेलिया डिसूजा को वो पसंद करते थे
विराट ने इस इंटरव्यू में बताया कि जेनेलिया डिसूजा को वो पसंद करते हैं क्योंकि वो बहुत क्यूट है। यही नहीं कोहली से जब ये पूछा गया कि उनकी सबसे छोटी डेट कौन-सी रही, तो विराट ने कहा कि उनकी सबसे छोटी डेट 5 मिनट के लिए रही थी, जब उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था और भाग गये थे। इस इंटरव्यू में कोहली उम्र में काफी छोटे दिख रहे हैं।
आरसीबी की कमान शेन वॉटसन के हाथ में
मालूम हो कि 14 अप्रैल को बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा। गौरतलब है कि विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रांची टेस्ट में कंधे में चोट के बाद मैदान से बाहर हैं। विराट की गैरमौजूदगी में आरसीबी की कमान शेन वॉटसन के हाथ में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
