For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ये मेरा TV है और इंग्लैंड की कुटाई हो गई है', मनोज तिवारी का मजेदार वीडियो वायरल

नई दिल्ली। चेन्नई में भारत के खिलाफ इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच मंगलवार (16 फरवरी) को समाप्त हुआ। इस मैच में, भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम पर शानदार जीत दर्ज की। 482 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड अपनी पारी में 164 रनों पर ऑल आउट हो गई तथा भारत ने 317 रनों से मैच अपने नाम करते हुए श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर पहुंचाई। भारत की जीत ने प्रशंसकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। इसी तरह, पूर्व खिलाड़ी भी भारत के प्रदर्शन से खुश हैं। इसमें मनोज तिवारी भी शामिल हैं।

ट्वीट कर बधाई दी
मनोज तिवारी ने भारतीय टीम की जीत के क्षण को कैप्चर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने घर से टीवी पर मैच देखने के दौरान एक मजेदार वीडियो डाला है। वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, "ये मैं हूं, ये मेरा टीवी है और यहां इंग्लैंड टीम की कुटाई हो गई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वही मैंच की बात करें तो भारतीय टीम तीनों मोर्चों पर मैच में हावी रही। स्पिन के अनुकूल पिच पर, भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर आदर्श खेल पेश किया। भारत की जीत में रोहित शर्मा का शतक, अक्षर पटेल के पांच विकेट और विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे का अर्धशतक अहम रहा। हालांकि, चेन्नई के एक स्थानीय लड़के आर अश्विन का प्रदर्शन अधिक निर्णायक था। अश्विन ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने 106 रन बनाते हुए शानदार शतक भी बनाया। उन्हें अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 8:54 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+