For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Auction 2019: अनसोल्ड मनोज तिवारी का छलका दर्द- ट्वीट कर लिखा, आखिर मुझसे कहां गलती हो गई ?

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अर्श से फर्श पर आने में समय नहीं लगता है। रातों रात बिका खिलाड़ी कब बिना बिके रह जाए कुछ पता नहीं। खेल के अनिश्चित होने के साथ-साथ खिलाड़ियों के भाग्य के साथ भी ऐसा ही होता है। आईपीएल के 12वें सीजन में भी ऐसा ही हुआ है कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो अच्छे बल्लेबाज या खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। खिलाड़ी की किस्मत ने भी उनके साथ नाइंसाफी करती है। इसका ताजा उदाहरण है टीम इंडिया के लिए बेहतरीन पारियां खेलने वाले और आईपीएल में भी अपनी धाक जमा चुके मनोज तिवारी। मनोज को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला।

पहली बोली के लिए उनका नाम ही आगे किया गया था। लेकिन किसी ने उनके नाम के लिए बोली नहीं लगाई। मनोज तिवारी का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था लेकिन मनोज तिवारी को किसी ने नहीं खरीदा। इस तरह से आईपीएल की पहली नीलामी का पहला खिलाड़ी ही नहीं बिका। आईपीएल 2019 की नीलामी जयपुर में हुई। इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे थे जिनपर बोली नहीं लगी।बता दें कि साल 2017 मनोज तिवारी पुणे की तरफ से 15 मैच खेलते हुए 324 रन बनाए थे ।इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े थे।

मनोज तिवारी ने खरीदार नहीं मिलन के बाद ट्वीट किया है। मनोज ने मिले हुए पुरस्कारों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है।सोच रहा हूं क्या गलत हो गया, मुझे देश की टीम की तरफ से खेलते हुए 4 मैन ऑफ द मैच मिले फिर अगले 14 मैच के लिए मैं बाहर रखा गया। आईपीएल 2017 के पुरस्कारों पर नजर डालता हूं लगता है क्या गलत हो गया, सोच रहा हूं क्या गलत हो गया मुझसे।

इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उन्होंने अपने फैंस के साथ एक और ट्विटर शेयर कर धन्यवाद किया है। मनोज ने लिखा है जो लोग मेरे लिए हमेशा आलोचनात्मक रहे हैं वह कभी खुद को मेरी जगह रखकर देखें।

इस सीजन में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने नौ नये राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी।

Story first published: Wednesday, December 19, 2018, 12:37 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+