Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग से पंगा लेने वाले पाकिस्तानी लतीफ को मनोज तिवारी ने धो डाला

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ कमेंट करने वाले राशिद लतीफ को भारत के युवा खिलाड़ी मनोज तिवारी ने करारा जवाब दिया है।

मनोज तिवारी ने पाकिस्तानी के पूर्व विकेट कीपर राशिद लतीफ की ऐसी खिचाई की है कि अब राशिद किसी भारतीय खिलाड़ी पर कमेंट करने से पहले सौ बार सोचेगा। मनोज ने अपने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लतीफ को भविष्य में किसी भी भारतीय खिलाड़ी के बारे में सोच-समझ कर बोलने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत के किसी भी महान खिलाड़ी के बारे में कुछ गलत कहा तो उनके चाहने वाले राशिद को चप्पलों से पीटेंगे। मनोज ने कहा कि राशिद सपनों में भी वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकते। मनोज तिवारी ने अपने ट्टीट में राशिद को बेवकूफ आदमी बताया है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने वीरेंदर सहवाग को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कही थी। लतीफ ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने सहवाग के घर दिल्ली के नजफगढ़ और ताजमहल, निजामुद्दीन जैसी कई मुगलकालीन इमारतों को लेकर अजीब टिप्पणियां कीं थीं। लतीफ ने कहा कि- पिच पर सचिन, अजहरुद्दीन, अजय जाडेजा, और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों का व्यवहार तो अच्छा था लेकिन सहवाग उनमें से नहीं हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+