मियामी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मियामी में खेले जा रहे सोनी एरिक्सन ओपन टेनिस प्रतियोगिता के युगल मुकाबले के फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही की जोड़ी का सामना भारत के महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी से होगा।
महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पोलैंड के मारिउज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटकोवस्की को 7-6 (4), 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले पेस और डुल्ही की जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्पेनिडर्स निकोलस और टॉमी रॉबरेडो की जोड़ी को 6-3, 6-0 अंक से हराया था।
गौरतलब है कि पेस और डुल्ही ने पिछले वर्ष रोलैण्ड गैरोज और यूएस ओपन में जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।