Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूपी क्रिकेट बदलेगी, नए खिलाड़ी आएंगे, पुराने जाएंगे

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) उत्तर प्रदेश की टीम में अगले रणजी ट्राफी के सीजन में बहुत से नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कई पुराने चेहरे गायब हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के चीफ राजीव शुक्ल की चाहत है कि उत्तर प्रदेश की टीम रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करे। वे इस बाबत अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की टीम से जोड़ना चाहते हैं।

सरफराज खान आए

आपको पता है कि मुंबई टीम के नौजवान बल्लेबाज सरफराज खान ने अब उत्तर प्रदेश की टीम से रणजी ट्राफी में भाग लेने का फैसला किया है। उनका संबंध आजमगढ़ से है। उनके पिता मुंबई में चले गए थे कामकाज के सिलसिले में।

सेमी फाइनल में पहुंचे

राजीव शुक्ल ने हाल ही में वनइंडिया को बताया था कि वे चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश हर साल कम से कम रणजी ट्राफी के सेमी फाइनल में पहुंचे। उधर, उत्तर प्रदेश के कुछ खिलाड़ी जैसे पीयूष चावला, मन्मय श्रीवास्तव तथा मोहम्मद आमिर दूसरे राज्यों में जा सकते हैं। कुछ की रेलवे से जुड़ने की चर्चा हैं।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भज्जी को मिली जगह

यूपी से दिल्ली

बता दें कि बीते सालों में मनोज प्रभाकर गाजियाबाद से संबंध रखने के बावजूद हमेशा दिल्ली से खेले। राकेश शुक्ला भी उत्तर प्रदेश से थे। वे भी दिल्ली से सालों खेले। इसी तरह से राजेन्द्र सिंह हंस, विजय चोपड़ा, कमल जुनेजा भी दिल्ली से थे, पर खेलते रहे उत्तर प्रदेश से।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+