Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेक्कन और चेन्नई की टीमें जीतीं

इंडियन प्रीमियर लीग में जहाँ किंग्स इलेवन पंजाब की जीत का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है, वहीं अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली की टीम लगातार दूसरी बार हार गई.

पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्ही डेयरडेविल्स को पाँच विकेट से मात दी, तो दूसरे मैच में डेक्कन चार्जर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को छह रनों से हराया.

दिल्ली में हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन सिर्फ़ 43 गेंद पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैथ्यू हेडन ने इस जीत को आसान कर दिया.

हेडन ने सुरेश रैना के साथ तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 78 रन जोड़े. महेंद्र सिंह धोनी की ग़ैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना ने नाबाद 49 रन बनाए.

इससे पहले डेल्ही डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन बनाए.

वीरेंदर सहवाग ने 38 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. जबकि मिथुन मिन्हास ने नाबाद 32 रन बनाए.

चेन्नई की ये लगातार दूसरी जीत थी, तो डेल्ही डेयरडेविल्स की लगातार दूसरी हार.

दूसरा मैच मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स और जीत के लिए तरस रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच था.

एक समय एकतरफ़ा लग रहे इस मैच में इरफ़ान पठान ने जान फूँक दी. जीत के लिए 171 रनों का पीछा कर रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 104 रन पर सात विकेट गँवा दिए थे.

लेकिन इरफ़ान पठान ने विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने सिर्फ़ 29 गेंद पर 60 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सिर्फ़ 164 रन ही बना पाई.

इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए. साइमंड्स ने सर्वाधिक 53 रन बनाए तो कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने भी 33 रनों का योगदान दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+