For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के सेमीफाइनल में जीत के बाद मार्कस स्टॉयनिस ने शिखर धवन को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। शिखर धवन टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं, यूं तो टीम की कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर के हाथो में है लेकिन टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस का मानना है कि वह हमारे लिए लीडर हैं। स्टॉयनिस ने कहा कि शिखर अविश्वसनीय हैं उन्होंने कुछ शानदार शतक लगाए हैं। इस मैच में भी वह शतक से चूक गए, वह गेंद को जबरदस्त टाइमिंग से हिट कर रहे थे। इस साल उन्होंने हमारा जबरदस्त नेतृत्व किया है।

स्टॉयनिस ने कहा कि शिखर धवन टीम के भीतर लीडर हैं, वह टीम में जबरदस्त ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारे साथ काफी जानकारी को साझा करते हैं। वह पूरे अभियान में जबरदस्त रहे, मुझे उनपर गर्व है। उन्होंने इस सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलेंगे। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में स्टॉयनिस ने धवन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी और ताबड़तोड़ 38 रनों की पारी खेली थी। दरअसल पिछले कई मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ विफल रहे, जिसके चलते धवन के साथ स्टॉयनिस उनके साथ ओपन करने आए।

अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में स्टॉयनिस ने कहा कि रिकी पोटिंग ने मुझे बल्लेबाजी की शुरुआत करने की संभावना के बार में कई बार बात की। यह हमारे लिए इस मैच में अच्छा रहा. एक मैच में मैंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी लेकिन उसमे कुछ खास नहीं कर सका था जब हम 220 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। स्टॉयनिस ने मैच में मनीष पांडे और केन विलियम्सन का विकेट झटका और मैच के रुख को पलट दिया था। स्टॉयनिस ने कहा कि इस फॉर्मेट में गेंदबाजी करना हमेशा से ही मुश्किलभरा रहता है, लिहाजा मैच से पहले अच्छी प्लानिंग जरूरी होती है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 14:26 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+