Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरू बल्लेबाज़ी सूची में शीर्ष पर

दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले वीरेंदर सहवाग टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गए हैं.

उन्होंने अपने ही सलामी जोड़ीदार गौतम गंभीर को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया है.

गेंदबाज़ी में हरभजन सिंह दोबारा शीर्ष दस की सूची में शामिल हो गए हैं.

सहवाग अपने करियर में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँचे हैं. सहवाग ने नागपुर और कोलकाता दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया था. उन्होंने दो मैचों में 96 से ज़्यादा की औसत से 290 रन बनाए.

सहवाग पाँच स्थानों की छलांग लगा कर चोटी पर पहुँचे हैं जबकि गंभीर ठीक उलट शीर्ष से लुढक कर पाँचवें स्थान पर चले गए.

सहवाग के बाद दूसरे स्थान पर हाशिम अमला काबिज हुए हैं जिन्होंने सिरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन शतकों के साथ 490 रन बनाए.

कोलकाता टेस्ट में शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.

तेंदुलकर तीन पायदान चढ़कर ऑस्ट्रेलियाई माइकल क्लार्क के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+