सचिन की दरियादिली: कहा मारिया शारापोवा मुझे नहीं जानती तो इसमें अपमान की बात नहीं
वो क्रिकेट के बारे में नहीं जानती तो हो सकता है कि मुझे ना पहचानती हों। उल्लेखनीय है कि तेंदुलकर के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दी थी जब शारापोवा ने विम्बलडन में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह नहीं जानती कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं। तेंदुलकर विम्बलडन के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और फुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम के साथ रायल बॉक्स में थे। मीडिया से बातचीत में शारापोवा ने कहा था कि वो बेकहम को जानती है मगर तेंदुलकर से परिचित नहीं हैं।
बेकहम के बारे में शारापोवा ने कहा था कि लॉस एंजिल्स और लंदन में उनसे दो बार मिल चुकी हूं। वह काफी अच्छे व्यक्ति है। एक अद्भुत फुटबॉलर होने के साथ ही उन्होंने काफी अच्छे तरह से अपनी परिवार को संभाला है।" हालांकि सचिन तेंदुलकर विम्बलडन मैंच देखने कई बार जा चुके हैं और वो खुद शारापोवा के बड़े फैन हैं। उन्होंने बहुत पहले एक साक्षात्कार में इस बात को कबूल भी किया था। इसके अलावा रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैण्ड के रोजर फेडरर और सचिन की दोस्ती जगजाहिर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
