For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका को ना कहा, मार्क बाउचर ने बताई वजह

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दौरे से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दक्षिण अफ्रीका की टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी हो सकती है। लेकिन इन इन अटकलों पर खुद डिविलियर्स ने विराम लगा दिया है। माना जा रहा था कि इस साल होने वाले टी-20 विश्वकप में एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन खुद एबी डविलियर्स ने संन्यास से वापसी ना करने का फैसला लिया है। ऐसे में आखिर क्यों एबी ने यह फैसला लिया है इस बारे में खुद टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने खुलकर बात की है।

दूसरे खिलाड़ियों की चिंता
मार्क बाउचर ने कहा कि एबी डिविलियर्स के अपने कारण हैं जिसका मैं सम्मान करता हूं। दुर्भाग्य से वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। मैं इसे दुर्भाग्य इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को जानते हैं कि डिविलियर्स सर्वश्रेष्ठ हैं, अगर सर्वश्रेष्ठ नहीं तो टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मुझे लगता है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों के बारे में सोचा, उनके टीम में आने से नए खिलाड़ियों को जरूर चिंता हुई होगी कि उनकी जगह टीम में नहीं होगी। मुझे लगता है कि डिविलियर्स को यह अच्छा नहीं लगा होगा, मैं ये समझ सकता हूं।

टीम में कई खिलाड़ियों की हुई वापसी
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कैगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है। इन सभी खिलाड़ियों को आईपीएल की वजह से छुट्टी दी गई थी। चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाने वाले तेंबा बवूमा की टीम में वापसी हुई है। वह पहले अश्वेत खिलाड़ी होंगे जो दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी करेंगे।

अटकलों पर लगा विराम
गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ग्रैम स्मिथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी हो सकती है। स्मिथ ने कहा था कि डिविलियर्स एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में अगर डिविलियर्स शामिल होते हैं तो अच्छा होगा। लेकिन जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि डिविलियर्स अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे उसके बाद फैंस में काफी निराशा है। दक्षिण अफ्रीका की जो टीम चुनी गई है वही टीम आयरलैंड में भी टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी।

अच्छा नहीं रहा है दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन
पिछले कुछ समय की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो साल में 19 में से सिर्फ 5 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है। यही वजह है कि डिविलियर्स के टीम में शामिल होने की अटकले तेज हो गई थी और खुद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डायरेक्टर ग्रैम स्मिथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि डिविलियर्स टीम में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल में डविलियर्स के जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए यह कयास लाजमी बी था, लेकिन अंत में डिविलियर्स ने संन्यास से नहीं लौटने का फैसला लिया है।

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 14:20 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+