Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिस गेल के डांस ने उड़ाए सबके होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के शुरू होने से पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि इस बार का सीजन फीका पड़ता दिखेगा। वो इसलिए, क्योंकि विश्व कप पास में है ऐसे में कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल से बाहर नजर आएंगे। लेकिन ऐसा अभी तक कुछ नहीं दिखा। आईपीएल फैंस इस बार भी इसका खूब लुफ्त उठा रहे हैं। आए दिन खिलाड़ियों के ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जो खूब सुर्खियां बटाैर रहे हैं। इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

गेल के डांस का वीडियो पंजाब ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गेल बिंदास होकर कैमरे के सामने डांस कर रहे हैं। वहीं पास में खड़े खिलाड़ी गेल का डांस देख जोर-जोर से हूटिंग कर रहे हैं। ऐसा लग रहा कि किसी एड के लिए गेल के डांस का वीडियो रिकाॅर्ड हो रहा है। खैर जो भी हो, मैदान पर गेंदबाजों पर किसी भी प्रकार का रहम ना करने वाले 'यूनिवर्सल बाॅस' गेल मैदान के बाहर भी अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ ना करने में लगे रहे हैं।

देखें वीडियो

भारत में है सर्वाधिक फैन फोलोविंग
बता दें कि 39 वर्षीय गेल की भारत में सबसे ज्यादा फैन फोलोविंग हैं। गेल भी इस बात को कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें जितना प्यार भारतीय लोगों से मिलता है, उतना कही और से नहीं मिलता है। वह पंबाजी कुर्ते के साथ पगड़ी बांधे हुए भी कई बार नजर आते हैं। इसके अलावा पंजाबी गानों पर डांस करने से भी वह चूकते नहीं हैं। गेल को पिछले सीजन से पंजाब ने अपने साथ जोड़ा हुआ है। उन्हें जब टीम में शामिल किया गया था तो टीम के मेंटर विरेंद्र सहवाग ने खुद कहा था कि उनका बल्ला चले या नहीं, हमें इससे नुकसान नहीं लेकिन इंटरटेनमेंट व विज्ञापन के लिए गेल हमारे काम अच्छे से आएंगे।

Story first published: Friday, March 29, 2019, 15:05 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+