Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंडीज के खिलाफ शुबमन गिल ने बरसाए रन, फैंस बोले- 2023 के लिए पूरी हुई नंबर 4 की कमी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले तीन सालों से नंबर-4 के लिए कोई पक्के ताैर पर बल्लेबाज नहीं मिला। इस महत्तवपूर्ण स्लाॅट के लिए कई बल्लेबाजों को परखा गया, लेकिन विश्व कप 2019 में जो दिखा उससे साफ है कि अभी भी इस स्लाॅट के लिए कोई बल्लेबाज तैयार नहीं हुआ। रिषभ पंत, विजय शंकर, मनीष पांडे जैसे कई बल्लेबाज इस स्लाॅट पर आजमाए गए पर कोई माैका नहीं भुना सका। ऐसे में क्रिकेट फैंस ने युवा क्रिकेटर शुबमन गिल को इस स्लाॅट का दावेदार बताया है जिन्होंने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ रन बरसाए।

भारत-ए टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ पांच मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज को भारत-ए ने 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने आखिरी वनडे मैच आठ विकेट से जीता और इसके साथ ही सीरीज पर कब्जा कर लिया। आखिरी मैच में 69 रनों की पारी खेलने शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। शुभमन गिल को हालांकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन फैन्स का मानना है कि ये क्रिकेटर 2023 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरेगा।

भारत-ए से मनीष पांडे, कुणाल पांड्या, दीपक चाहर, राहुल चाहर, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी और खलील अहमद को भारतीय टीम में जगह मिली है। सबको इस बात पर आश्चर्य है कि शुभमन गिल को टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिली। शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ चार मैचों में 69, 77, 62, 10 रनों की पारी खेली, इससे पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ उन्होंने नॉटआउट 109 रन भी बनाए थे।

आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज-ए ने 47.4 ओवर में सारे विकेट गंवाकर 236 रन बनाए, जवाब में भारत-ए ने 33 ओवर में महज दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 और श्रेयस अय्यर ने नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली। शुभमन ने 40 गेंद पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 69 रन बनाए।

Story first published: Monday, July 22, 2019, 18:59 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+