MI की जीत के बाद सचिन ने कही बड़ी बात तो जश्न में डूबी नीता अंबानी
हैदराबाद। आईपीएल 10 का खिताब अब मुंबई इंडियंस के नाम पर है, सांस रोक देने वाले मुकाबले में, उसने पुणे की टीम को एक रन से हराकर खिताब पर जीत हासिल की है तो जाहिर है जश्न भी लाजवाब ही होगा।

टीम की को-ओनर नीता अंबानी
सबसे पहले बात करते हैं टीम की को-ओनर नीता अंबानी की, जो मैच के दौरान बड़े तनाव में नजर आ रही थीं, लेकिन जैसे ही मुंबई जीती, नीता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होने खुलकर अपनी खुशी का इजहार किया।

तस्वीरें वायरल
उनकी मुस्कुराहट और अंदाज सब कुछ कैमरे में कैद हुआ और सुबह से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सचिन तेंदुलकर
और अब बात करते हैं मुंबई टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर की, जिनकी हंसी रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी, मैच के बाद, उन्होंने कहा कि चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है।

हमें सही चीजें ही सोचनी चाहिए
सचिन ने कहा कि पहली पारी के बाद मिले ब्रेक के दौरान हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। हमें सही चीजें ही सोचनी चाहिए और अगर आप उन्हें लागू करते हैं, तो आपके प्रदर्शन में वह चीज नजर आती है। हमें भरोसा था कि हम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे और यहीं रोहित शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने किया।

तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया
गौरतलब है कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस फाइनल मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया और तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications