कप्तान गांगुली नहीं, अब डॉक्टर सौरव गांगुली कहिए
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बंगाल इंजीनियरिंग एंड साइंस यूनिवर्सिटी (बीईएसयू) की तरफ से डी लिट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके क्रिकेट में दिये गये योगदान के कारण दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति अजय रॉय का कहना है कि उन्होने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में ऊंचाईयों तक पहुंचाया और देश को विश्व क्रिकेट में बड़ी सफलताएं दिलावाई, इसलिए हम उन्हें यह सम्मान देना चाहते हैं।
सौरव गांगुली ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के 113 टेस्ट मैचों में 16 शतक और 35 अर्द्धशतकों सहित 7,212 रन बनाये, वहीं 311 एकदिवसीय मैचों में 22 शतक और 72 अर्द्धशतकों की मदद से 11,363 रन बनाये।
कुलपति के अनुसार क्रिकेट में भी साइंस, टेक्नालॉजी और आर्ट हैं, मैनेजमेंट के छात्र सौरव से लीडरशिप के गुण सीख सकते हैं। 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन की उपस्थिति में सौरव को यह सम्मान दिया जाएगा।
बीईएसयू को बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में 1856 में स्थापित किया गया था। 1992 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। इसके बाद 2004 में इसे एक पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Ganguly to be conferred D.Litt
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
