For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के इस बड़े नियम को बदलना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ, जानें क्यों

नई दिल्ली। समय के साथ बदलते खेल को लेकर आये दिन कई खिलाड़ी अपनी राय और सुझाव रखते हैं इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्क वॉ ने भी क्रिकेट में अतिरिक्त रनों से जुड़े एक नियम को हटाने की मांग की है। मार्क वॉ को लगता है कि क्रिकेट के हर प्रारूप से लेग बाई के तहत मिलने वाले अतिरिक्त रनों को हटा देना चाहिये। मार्क वॉ का मानना है कि पैड पर गेंद लगना बल्लेबाज की उसे खेल पाने में असमर्थता दर्शाता है, ऐसे में उसे उस गेंद पर अतिरिक्त रन नही मिलना चाहिये क्योंकि एक अच्छी गेंद के बावजूद गेंदबाज को उसका नुकसान उठाना पड़ता है।

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 मैचों के घरेलू टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में मार्क वॉ मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ फॉक्स क्रिकेट पर कॉमेंट्री कर रहे थे, जहां पर उन्होंने यह सुझाव रखा।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को सौरव गांगुली से उम्मीद, फिर से शुरु करवा सकते हैं भारत-पाक सीरीज

उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं, मुझे क्रिकेट में एक नियम बदलना है, लेग बाइस नहीं होने चाहिए, खासकर टी-20 में। जब आप गेंद को पढ़ नहीं पाए तो रन क्यों मिले।'

इस पर साथी कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, 'यह तो महज खेल का हिस्सा है।'

इस बात पर मार्क वॉ पहले की तरह अपने रुख पर कायम रहे और कहा,' मैं जानता हूं कि यह खेल का हिस्सा है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है। जब भी गेंद पैड पर लगे तो आपको रन क्यों मिलना चाहिए? इसे क्रिकेट की बेहतरी के लिये हर प्रारूप से बदला जा सकता है?'

और पढ़ें: 'विराट सेना' को रिप्लेस कर सकती है एमएसके प्रसाद की यह युवा टीम, शामिल 6 गेंदबाज, 5 बल्लेबाज

वॉ ने कहा, 'बल्लेबाजी का मतलब होता है, गेंद को हिट करना। जिसने भी यह नियम बनाया वो बहुत सामान्य बल्लेबाज होगा। मैं कहूंगा कि यह 1900 के शुरूआत में हुआ होगा।'

इस पर वॉन ने कहा कि वॉ का सुझाव बढ़िया है। उन्होंने कहा, 'अगर आप पिछले कुछ वर्षों को देखो तो खेल में इतने सारे बदलाव हुए हैं। टी20 आया, 100 गेंद वाला टूर्नामेंट अमेरिका में शुरू होने वाला है, पांच दिवसीय टेस्ट चार दिवसीय करने की बातें चल रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मार्क वॉ की बात सबसे ज्यादा दिलचस्प भरी है।'

और पढ़ें: अब BBL में होगी रनों की बरसात, हर छक्के पर मिलेंगे 250 डॉलर, जानें क्या है कारण

माइकल वॉन ने इसके बाद कहा कि मार्क वॉ को एमसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा होना चाहिए। बता दें कि एमसीसी वह समिति है जो क्रिकेट से जुड़े नियमों में बदलाव करने को लेकर आईसीसी के पास प्रस्ताव भेजती है।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 19:42 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+