नई दिल्ली। विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने इस बार बीसीसीआई पर निशाना साधा है।
गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को मार्कंडेय काटजू ने बताया पाखंडी और फ्रॉड
काटजू ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि लोढ़ा समिति को बीसीसीआई अधिकारियों को खंभे में बांधकर उनके पीछे 100-100 कोड़े लगाने चाहिए।
This treatment isnt enough. Aisan na manahin. Lodha shud get BCCI officials tied naked to a pole & given 100 lashes each on their behinds
— Markandey Katju (@mkatju) October 4, 2016
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति गठित की थी और इसकी सिफारिशों को लागू कराने के लिए सलाह देने के लिए बीसीसीआई ने काटजू को अपना सलाहकार नियुक्त किया था। इसके बाद काटजू ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को गलत और असंवैधानिक करार दिया था।
इसके बाद खबरें आईं कि लोढ़ा समिति के निर्देशानुसार, बैंकों ने बीसीसीआई के खातों को फ्रीज कर दिया है।
इसी बात को लेकर काटजू ने लिखा कि बीसीसीआई के लिए इतना ही काफी नहीं है। इसके अधिकारियों को खंभे से बांधकर सभी के पिछवाड़े पर 100 कोड़े लगाने चाहिए।
आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर मार्कंडेय काटजू ने महात्मा गांधी को अपने ब्लॉग में फ्रॉड और पाखंडी बताया था। उन्होंने भगत सिंह और सूर्य सेन को सच्चा क्रांतिकारी बताया था।