नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के चौथे वनडे मैच में अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने कमाल का कैच पकड़ सबको हैरान कर दिया। तीन मैचों में मिली हार के बाद पिंक जर्सी पहन मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी चौथे वनडे में कोई भूल नहीं करना चाहते थे। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को शिखर धवन के शतक की बदौलत 290 रनों का लक्ष्य दिया था।
इस दौरान बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या थोड़ा लय में दिख रहे थे लेकिन तभी मार्करम ने अविश्वसनीय कैच पकड़कर उनका खेल खत्म कर दिया। चौथे वनडे मैच में जब टीम को हार्दिक से रनों की उम्मीद थी, तब वह एक बार फिर महज 9 रन बनाकर आउट हो गए।
47वें ओवर की अंतिम गेंद पर पांड्या ने कवर्स की तरफ एक जोरदार शॉट लगाया, लेकिन वो मार्करम के हाथों कैच आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने हवा में उछलकर पांड्या का कैच पकड़ा, मार्करम के इस कैच को देखकर पांड्या भी दंग रह गए। देखें वीडियो-
— Alauddin Khilji (@AlauddinKhilj10) February 10, 2018
बता दें कि बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 2.3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया।