Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एसी मिलान ने किया रोनाल्डीन्हो से करार

रोम, 16 जुलाईः इटली की घरेलू लीग एसी मिलान आखिरकार रोनाल्डीन्हो के साथ करार करने में सफल रहा। इस करार के तहत ब्राजील के स्ट्राइकर रोनाल्डीन्हो कल्ब को 2011 तक अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

रोनाल्डीन्हो पिछले सत्र में स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेले थे। इसलिए रोनाल्डीन्हो से करार के तहत एसी मिलान बार्सिलोना को 3 करोड़ 34 लाख डॉलर देगा और अगर अगले सत्र में क्लब चैंपियंस लीग में स्थान बनाने में सफल रहा, तो उसे अतिरिक्त 63 लाख डॉलर देने होंगे।

हालांकि इससे पहले इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने रोनाल्डीन्हो के बदले बार्सिलोना को पांच करोड़ डॉलर से भी ज्यादा रकम देने की पेशकश की थी। फीफा द्वारा दो बार दुनिया के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी चुने जा चुके रोनाल्डीन्हो पिछले कुछ दिनों से क्लब से नाराज चल रहे थे।

हालांकि बार्सिलोना के साथ रोनाल्डीन्हो का करार काफी सफल रहा है। क्लब के लिए खेले गए 200 मैचों में रोनाल्डीन्हो ने 91 गोल किए। उनके रहते टीम 2005 और 2006 में स्पेनिश लीग जीतने में सफल रही। यही नहीं, रोनाल्डीन्हो के शानदार खेल की बदौलत ही बार्सिलोना ने 2006 में चैंपियंस लीग खिताब जीता था।

रोनाल्डीन्हो के लिए एसी मिलान के साथ करार करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है,क्योंकि ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ी काका और एलेक्जेंडर पेटो पहले से ही इस क्लब में हैं।

इन दोनों के साथ रोनाल्डीन्हो के बेहतर तालमेल हैं। इस कारण वह एसी मिलान के लिए बेहतर परिणाम दे सकते हैं। हालांकि रोनाल्डीन्हो अभी खराब फार्म से गुजर रहे हैं। बार्सिलोना के लिए खेले गए पिछले 26 मुकाबलों में वह केवल नौ गोल कर सके थे।


क्लब के मुताबिक रोनाल्डीन्हो बुधवार को मिलान पहुंचेंगे, जिसके बाद उनकी डॉक्टरी जांच की जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+