पाक आर्मी में शामिल होना चाहते हैं सैमुअल्स
वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर मार्लोन सैमुअल्स ने पाकिस्तानी सेना में शामिल होने की इच्छा जताई है.
36 वर्षीय सैमुअल्स पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का फ़ाइनल खेलने के लिए लाहौर आए थे.
दरअसल, सैमुअल्स पीएसएल में पेशावर ज़ाल्मी के लिए खेलते हैं. लाहौर में इसी टीम ने पीएसएल का खिताब अपने नाम किया था.
इसके मालिक जावेद अफ़रीदी ने ट्वीटर पर एक वीडियो डाला है जिसमें जमैका कि इस खिलाड़ी ने पाकिस्तानी सेना के सुरक्षा इंतज़ामों की जमकर तारीफ़ की है.
पेशावर ज़ल्मी के नाम पीएसएल का फ़ाइनल
पेशावर ज़ाल्मी के खिताब जीतने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा विजेता टीम से मिले थे. पाकिस्तान आर्मी चीफ से हुई मुलाकात के बाद सैमुअल्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
डेढ़ मिनट से अधिक के इस वीडियो में सैमुअल्स ने कहा कि उनके लिए पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलना यहाँ आने भर से बढ़कर था. यहाँ खेलने से उन उदास चेहरों पर खुशी लौट आई है, जो लंबे समय से यहाँ क्रिकेट नहीं देख पा रहे थे.
सैमुअल्स ने कहा, "मैं दिल से पाकिस्तानी हूँ और यही वजह है कि मुझे पाकिस्तान आने के बारे में फ़ैसला करने में कोई देरी नहीं हुई."
पाकिस्तानी सेना प्रमुख को सीधे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जनरल मैं आपको सेल्यूट करता हूँ. मैं अपने कंधों पर पाकिस्तानी सेना का मेटालिक बैज लगने का इंतज़ार कर रहा हूँ. मैं पाकिस्तानी सेना की हिस्सा बनना चाहता हूँ. मैं मरते दम तक इस देश में आता रहूँगा."
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
