For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO:ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने पकड़ा कमाल का कैच, आपको नहीं होगा यकीन!


नई दिल्ली। खेल के मैदान पर जब कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है तो हर कोई उसकी इस प्रतिभा का कायल दिखता है, वहीं कभी-कभी कुछ खिलाड़ी मैदान पर ऐसा उम्दा प्रदर्शन करते हैं कि आंखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले में। दरअसल इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था वहीं इस मुकाबले में मार्नस लबुशेन ने हफीज का शॉर्ट लेग पर ऐसा जबरदस्त कैच पकड़ा जो लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।

हुआ कुछ यूंः इस मुकाबले के तीसरे ओवर में स्टार्क की गेंद को हफीज ने लेग साइड पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग पर तैनात लबुशेन के शरीर पर जा लगी। एक समय ऐसा लगा कि ये कैच छूट गया है लेकिन लबुशेन ने जैसे-तैसे कैच लपक लिया। कैच लपकते वक्त गेंद लबुशेन की ग्रोइन में भी लगी लेकिन इसके बावजूद वो कैच लपकने में कामयाब रहे। लबुशेन का ये कैच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।आपको बता दें ये सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट है। इससे पहले दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम जीता हुआ मैच ड्रॉ करा बैठी थी।

Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 14:39 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+