For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मार्नस लाबुशेन बोले- टेस्ट में कोहली से महान है ये बल्लेबाज, भारत में भी अच्छा खेलता है

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में एक बहस हमेशा जारी रहती है कि आखिर काैन सा खिलाड़ी तीनों फाॅर्मेट में सबसे बेस्ट है। कई दिग्गज कोहली को बेस्ट मानते हैं तो कईयों का जवाब रहता है कि कोहली टेस्ट में स्टीव स्मिथ से बेहतर नहीं है। आए दिन एक्सपर्ट अपने हिसाब से देते रहते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन से जब सवाल किया गया कि टेस्ट में काैन बेस्ट है तो उन्होंने कोहली का नहीं, बल्कि स्टीव स्मिथ का नाम ही लिया।

स्मिथ को बताया बेहतर

स्मिथ को बताया बेहतर

एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान लाबुशेन ने कहा, ''मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ बेस्ट हैं। वह हर परिस्थिति मॆं शानदार बल्लेबाज कर सकते हैं।'' लाबुशेन ने स्मिथ की तारीफ करते हुए आगे कहा, ''वह भारत में भी अच्छा खेल सकते हैं और इंग्लैंड में भी। ऑस्ट्रेलिया में भी वह कंसीस्टेंट हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां और किसके खिलाफ खेल रहे हैं। इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि किन परिस्थितियों में खेल रहे हैं।''

कोहली को सफेद गेंद का महान खिलाड़ी माना

कोहली को सफेद गेंद का महान खिलाड़ी माना

लाबुशेन ने कोहली को सफेद गेंद का महान खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा, ''बेशक भारतीय कप्तान विराट कोहली में भी यही योग्यता है। लेकिन मैं टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को बेस्ट मानता हूं।'' लाबुशेन ने कहा, ''व्हाइट बॉल क्रिकेट में कोहली अद्भुत हैं। जिस तरह वह मैच को खत्म करते हैं, जिस तरह रनों का पीछा करते हैं, वह देखने लायक है। मैं खुद की बात करूं तो कोहली से बहुत कुछ सीखने को मिला है।''

जोफ्रा आर्चर का छलका दर्द- बोले- पूरे तमाशे ने मुझे असहज महसूस कराया है

तीनों आएंगे मैदान पर नजर

तीनों आएंगे मैदान पर नजर

बता दें कि शतकों के मामले में कोहली स्मिथ से आगे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अबतक में 27 शतक बनाए हैं, लेकिन स्मिथ का औसत 62.84 है। वह कोहली के शतक से केवल एक शतक दूर हैं। वहीं लाबुशेन की बात करें तो 2020 के ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में वह आरोन फिंच के नेतृत्व वाली वनडे टीम में शामिल थे। यहां ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे खेले और सीरीज 2-1 से हारे। लाबुशेन अद्भुत बल्लेबाज हैं। 2019 में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने इस साल 1104 रन बनाए। वह वनडे टीम में भी आए। इस साल के अंत में होने वाली सीरीज में स्मिथ, कोहली और लाबुशेन तीनों ही मैदान पर नजर आएंगे।

Story first published: Wednesday, July 22, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+