For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

युवाओं पर होगा दारोमदार : राजपाल

By Staff

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मलेशिया के शहर इपोह में खेले जाने वाले 19वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता के दौरान टीम की सफलता काफी हद तक युवाओं के अच्छे प्रदर्शन पर टिकी होगी।

शुक्रवार को मलेशिया रवाना होने से पहले राजपाल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह, दीपक ठाकुर, प्रभजोत सिंह, गोलकीपर एड्रियन डिसूजा और दिवाकर राम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर युवाओं के कंधों पर होगी।

राजपाल ने कहा, "यह अच्छी बात है कि चयनकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता के लिए युवा खिलाड़ियों का चयन किया है। डिफेंडर अमित प्रभाकर, ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह, दानिश मुस्तबा और गोलकीपर भरत चेत्री में काफी प्रतिभा है और मेरी नजर में वे टीम को जिताने में शानदार योगदान दे सकते हैं। इन खिलाड़ियों में जोश है और कुछ कर गुजरने का जज्बा है।"

संदीप की गैरमौजूदगी में पेनाल्टी कार्नर के दौरान ड्रैग फ्लिक की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर किसकी होगी? इस सवाल के जवाब में राजपाल ने कहा, "हमने इस काम के लिए रूपिंदर के साथ काफी अभ्यास किया है। यह काम वही करेंगे। हालांकि टीम में धनंजय महाडिक जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो इस काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं लेकिन हम चाहते हैं कि धनंजय रक्षापंक्ति की कमान संभालें क्योंकि यह ज्यादा महत्वपूर्ण काम है।"

भारतीय टीम पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने 1985, 1991, 1995 और 2009 में इस खिताब पर कब्जा किया था। इस बार भारत मौजूदा चैम्पियन की हैसियत से मैदान में उतरेगा।

भारत का पहला मैच छह मई को चीन के साथ होना है जबकि दूसरा मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ सात मई को है। इसके बाद भारतीय टीम को नौ मई को एशियाई चैम्पियन दक्षिण कोरिया से भिड़ना है। भारत का पांचवां मुकाबला 10 मई को विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ होना है। इसके बाद 12 मई को भारतीय टीम मेजबान मलेशिया के साथ भिड़ेगी। 15 मई को उसका अंतिम लीग मैच मिस्र के साथ होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+