Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए सच हुई अनिल कुंबले की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास को बदल दिया है। कंगारूओं को 2-1 से मात देकर भारतीय टीम एशिया की पहली ऐसी टीम बनी जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दीं। हालांकि भारतीय टीम जब इस बार ऑस्ट्रेलिया गई थी तो कई क्रिकेट पंडितों ने टीम इंडिया के जीतने की भविष्यवाणी की थी। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने भी ऐसी ही एक भविष्यवाणी की थी जो दिलचस्प रूप से बिल्कुल सटीक साबित हुई।

कुंबले की भविष्यवाणी से जुड़ी सटीक बात यह भी है कि उन्होंने ना केवल भारत के 2-1 से सीरीज जीतने की घोषणा की थी बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खराब मौसम और बारिश के चलते ये भी बताया था कि सिडनी टेस्ट ड्रा हो जाएगा। कुंबले ने जैसा कहा था वैसा ही हुआ। भारत ने ना केवल टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती बल्कि सिडनी टेस्ट खराब मौसम और बारिश के चलते ड्रा भी हुआ। कुंबले ने इस बारे में बात करते हुए यह भी कहा था कि भारत के पास कंगारूओं को उनके ही घर में हराने का बेहतरीन मौका है।

इस तरह से देखे तो कुंबले की दोनों भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर हराकर टेस्ट सीरीज जीती। अगर सिडनी टेस्ट बारिश के कारण ड्रा नहीं होता तो सीरीज भारत के पक्ष में 3-1 से होती। चेतेश्वर पुजारा ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनको 7 पारियों में तीन शतकों समेत 521 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया। पुजारा के अलावा पूरी सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी अगुवाई युवा जसप्रीत बुमराह ने की। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 9:52 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+