
प्रेमी के पास जाने के लिए ब्रेट ली के साथ टूर पर नहीं जातीं थी?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार बॉलर ब्रेट ली ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी जून 2006 में एलिजाबेथ (लिज) कैंप के साथ हुई थी। लेकिन तीन साल में दोनों में तलाक हो गया। दरअसल दोनों के तलाक के पीछे ब्रेट ली की पत्नी का एक्स्ट्रा अफेयर था। खबरों के मुताबिक ब्रिसबेन के एक रग्बी प्लेयर के साथ ब्रेट ली पत्नी लिज का अफेयर था। ली को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें अपनी गैरमौजूदगी में वाइफ के बार-बार ब्रिसबेन जाने की खबर लगी। खबरों के मुताबिक एलिजाबेथ अपने प्रेमी के पास जाने के लिए ब्रेट ली के साथ टूर पर नहीं जातीं थी।

अकेलेपन से उबरने के लिए रग्बी प्लेयर से दोस्ती कर ली
हालांकि ब्रेट ली और एलिजाबेथ के एक बेटा भी है। जिसका नाम प्रेस्टन है। जिसका जन्म नवंबर 2006 में हुआ था। तलाक के बाद बेटा अपनी मां के साथ ही रहता है। लिज कैम्प पेशे से एक डॉक्टर हैं। जो शादी से पहले प्रोफेशन में बिजी रहती थीं। शादी के बाद वे अपेन पेशे को वक्त नहीं दे पाती थी। वहीं दूसरी तरफ ब्रेट ली क्रिकेट टूर के चलते अक्सर घर से बाहर रहते थे। माना जाता है कि ब्रेट ली की पत्नी ने अकेलेपन से उबरने के लिए रग्बी प्लेयर से दोस्ती कर ली।

तो ये थी तलाक की असली वजह!
ब्रेट ली से तलाक होने के बाद एलिजाबेथ ने एक इंटरव्यू में अफेयर की बात को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि तलाक की असली वजह ली का घर पर वक्त नहीं दे पाना रहा।

लाना एंडरसन से की दूसरी शादी
ब्रेट ली ने करीब सालभर चले अफेयर के बाद अप्रैल 2014 में लाना एंडरसन से दूसरी शादी कर ली। शादी से पहले दोनों ने सालभर तक एक-दूसरे को डेट किया।


Click it and Unblock the Notifications
