For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उस्मान ख्वाजा ने अनोखे तरीके से किया टाॅस, कुछ इस तरह उछाला गया सिक्का

नई दिल्ली। क्वींसलैंड के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पिछले कुछ समय से मार्श कप सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में अपने बल्लेबाजी कारनामों के कारण काफी चर्चा में हैं। उन्हें इंग्लैंड में खराब एशेज श्रृंखला के बाद घर पर पाकिस्तान के खिलाफ चल रही श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से हटा दिया गया था। ख्वाजा घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में नाबाद 138, 112, 5, 31 और 86 रन बनाकर क्वींसलैंड टीम के लिए छाए।

ख्वाजा ने ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि बताैर कप्तान भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसके दम पर उनकी टीम फाइनल में पहुंची। हालांकि उनकी टीम खिताब नहीं जीत पाई। फाइनल मैच ब्रिस्बेन में मंगलवार हुआ। इस दाैरान जब टाॅस करने के लिए ख्वाजा और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एशटन टर्नर मैदान पर उतरे तो इस दाैरान अजव वाक्या देखने को मिला। उस्मान ख्वाजा ने अनोखे तरीके से टाॅस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ।

दरअसल, ख्वाजा ने झुककर आगे निकलते हुए ऊपर की ओर जोर से सिक्का उछाला जो कुछ दूरी पर जाकर गिरा। ख्वाजा को अनोखे तरीके से सिक्का उछालते देख मैच रैफरी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि ख्वाजा टाॅस हार गए और उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण मिला। क्वींसलैंड ने जिमी पैयरसन 79 रनों की अहम पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस खिताबी मुकाबले में क्वींसलैंड की पूरी टीम 205 रनों पर ही ढेर हो गई। रिचर्ड्सन ने 3, कॉल्टर निले ने 3 अहम विकेट लिए। ख्वाजा भी सिर्फ 36 रनों की ही पारी खेल सके। जवाब में वेस्टर्न ने शाॅन मार्श की नाबाद 101 रनों की पारी बदाैलत 4 विकेट रहते मार्श कप 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 19:44 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+