CAC मेंबर मदन लाल ने बताया कब तक हो जाएगी नई चयनकर्ताओं की नियुक्ति
नई दिल्ली: सौरव गांगुली की देखरेख में भारतीय क्रिकेट बोर्ड में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है और अब सीनियर टीम इंडिया चयन समिति के दो सदस्यों यानी भारतीय क्रिकेट के दो चयनकर्ताओं की नियुक्ति इस समय हॉट टॉपिक में से एक बनी हुई है। इसके लिए बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) भी गठित की जा चुकी है।
इस समिति के सदस्य मदन लाल का कहना है कि अगले महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय टीम के न्यूजीलैंड के दौरे के अंत तक दो नए चयनकर्ता अपने पद को संभालेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक सीएसी के अन्य दो सदस्य हैं। इस समिति के सामने मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और उनके पैनल के दूसरे सदस्य गगन खोड़ा की जगह पर दो नई नियुक्तियां करनी है।
लाल ने कहा, "हमें 44 आवेदकों की सूची मिली है और हमारे पास न्यूजीलैंड दौरे के अंत तक दो नए चयनकर्ताओं की नियुक्तियां हो जानी चाहिए," भारत का मौजूदा न्यूजीलैंड दौरा 5 मार्च तक समाप्त हो जाएगा।
राष्ट्रीय चयन पैनल में देवांग गांधी, जतिन परांजपे और सरनदीप सिंह भी शामिल हैं, जिनके सभी के कार्यकाल में एक साल बाकी है।
"आवेदनों में से, हम साक्षात्कार के लिए कितने आवेदकों को बुलाएंगे यह अभी तक तय नहीं है," उन्होंने कहा।
आवेदनकर्ताओं में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर और वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं।
"सूची में बड़े नाम हैं लेकिन यह नौकरी के लिए सबसे सही आदमी चुनने के बारे में है और इसी पर हमारा फोकस रहेगा। इसके अलावा बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई शब्द नहीं आया है कि जोनल पॉलिसी जारी रखी जाए या नहीं।
लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अमेय खुरसिया और नयन मोंगिया भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने पैनल में दो पदों के लिए आवेदन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
