Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : नाइट राइर्ड्स को मिला 136 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 135 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। वह प्रवीण कुमार (3) के साथ नाबाद लौटे। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 21 और रोबिन उथप्पा ने 20 रनों का योगदान दिया।

रॉयल चैलेंजर्स टीम ने उथप्पा के रूप में अपना छठा और रे वान डेर मर्व के रूप में सातवां विकेट गंवाया। उथप्पा का विकेट 110 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। उथप्पा और कैलिस ने 37 रन जोड़े। मर्व एक रन ही बना सके। उनका विकेट 112 रन पर गिरा।

इससे पहले द्रविड़ पेवेलियन लौटे थे। द्रविड़ 16 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 21 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड हुए। रॉयल चैलेंजर्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के रूप में लगा। गोस्वामी आठ रन बनाने के बाद चार्ल्स लैंगवेल्ड्ट की गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। उस समय रॉयल चैलेंजर्स का कुल योग 15 रन था।

इसके बाद 17 रन के कुल योग पर मनीष पांडेय भी चलते बने। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। रॉयल चैलेंजर्स की टीम पांडेय के आउट होने से लगे झटके से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि विराट कोहली के रूप में उसे एक और बड़ा झटका लगा। कोहली दो रन बनाकर मुरली कार्तिक की गेंद पर मैथ्यूज के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 20 रन था।

इसके बाद इयोन मोर्गन और जैक्स कैलिस ने कुल योग को 35 रनों तक पहुंचाया लेकिन इस योग पर मोर्गन कार्तिक की एक गेंद को रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में नाइट राइर्ड्स का यह दूसरा मैच है जबकि अनिल कुंबले की कप्तानी वाली मौजूदा उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स टीम अपने सफर की शुरुआत कर रही है। नाइट राइर्ड्स ने शुक्रवार को मुंबई में खेले गए अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स को अंतिम ओवर में पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+